फोटो 21- मृतक मुकेश उर्फ कार्तिक। फाइल फोटो
बांदा। केन नदी में नहाने गए बच्चे की गहराई में जाने से डूबकर मौत हो गई। उसके साथी ने देखा तो घर जाकर परिजन को जानकारी दी। परिजन ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद नदी से उसका शव बाहर निकाला।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चटचटगन निवासी रामऔतार ने बताया कि उसका पौत्र मुकेश उर्फ कार्तिक (6) बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव के अपने साथी आशिक के साथ नदी में नहाने गया था। वहां नहाने के दौरान कार्तिक गहराई में जाने से डूबे गया।
सूचना मिलने पर परिजन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस परिजन के साथ मौके पर पहुंची और मल्लाहों व नाविकाें की मदद से कार्तिक को नदी से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बाबा ने बताया कि कार्तिक के पिता कल्लू दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में मां संगीता हैं। बच्चा दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।