फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालिका की मौत, 14 मरीज भर्ती

Sun, 25 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बुखार से बालिका की मौत हो गई। 14 नए मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन को मलेरिया और एक को डेंगू की आशंका जताई गई है। उधर, बिनवठ व महोखर गांव में स्वास्थ्य टीम ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन


जसपुरा सीएचसी क्षेत्र के पिपरोदर गांव निवासी अरविंद की पांच वर्षीय पुत्री सपना को कई दिन से बुखार था। शनिवार को सुबह परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, जौरही पीएचसी क्षेत्र के जारी गांव निवासी राजरानी (60) पत्नी जागेश्वर यादव को डेंगू की आशंका पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक उसे चार दिन से बुखार था। मलेरिया की पुष्टि होने पर पप्पी (14) पुत्री रामफल निवासी सांड़ा (मरका), उमेश कुमार (26) पुत्र रज्जन निवासी ओती (फतेहपुर) व संगीता (10) पुत्री बाबूलाल प्रजापति निवासी गौरीखानपुर (बबेरू) को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

उधर, कमासिन पीएचसी क्षेत्र के बिनवठ गांव में दो दिन पूर्व डेंगू से महिला की मौत और कई लोगों के बुखारग्रस्त होने पर रविवार को पीएचसी से संक्रामक रोग निरोधक टीम ने गांव जाकर 15 मरीजों का इलाज किया। सीएमओ डा.जीएस वाजपेयी ने बताया कि टीम ने ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सावधानियां बताईं। बिनवठ समेत आसपास के पुरवों में फागिंग कराई गई। जौरही पीएचसी क्षेत्र के महोखर गांव में भी टीम ने मरीजों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें