डायरिया से बालिका की मौत
बांदा। जिला अस्पताल में डायरिया व बुखार के मरीज कम नहीं हो रहे। डायरिया से पीड़ित एक मासूम की मौत हो गई। उधर, डेंगू की आशंका पर एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तिंदवारी कस्बा निवासी रोशनी (4) पुत्री राममिलन को सोमवार को दोपहर डायरिया होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, डेंगू की आशंका पर आशीष गुप्ता (20) पुत्र माता प्रसाद निवासी जवाहर नगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राइवेट पैथालॉजी जांच में उसकी प्लेटलेट्स कम बताई गई है। उधर, बुखार व डायरियाग्रस्त रोगियों में अंशू (14) बरईमानपुर, वंदनी (2) भूरागढ़, उमाशंकर (55) अलीगंज, विमला (50) लुकतरा, माया (35) निहालपुर, अमन (10) कटरा, मोहन (22) अतर्रा, शिवम (2) पल्टू का पुरवा, शिवनारायण (18) चिल्ला शामिल हैं।