बांदा। अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अक्षत कलश यात्रा कुरसेजा धाम से शुरू होकर तिंदवारी कस्बे के मुख्य मार्गों व मोहल्लों से होते हुए काली देवी माता मंदिर में संपन्न हुई। करीब 30 किलोमीटर तक चली कलश यात्रा में अयोध्या से आए अक्षत कलश को भक्तों ने सिर में कर अगुवाई करते रहे। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। भक्ति गीतों में श्रद्धालु जमकर झूमे। कलश यात्रा में पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। इस दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी, स्वामी सत्यनारायण मुरारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रभाकर सिंह चंदेल, बजरंग दल के जिला संयोजक केपी प्रजापति, रविप्रकाश सिंह संजय, नीलेश शिवहरे, गया प्रसाद सिंह पटेल, भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, चेयरमैन सुधा साहू आदि रहे।