नरैनी/बांदा (अतर्रा)। दो अलग-अलग कोतवाली क्षेत्रों में एक वृद्ध व एक युवा की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी बलवंता प्रजापति (35) बांदा मार्ग पर ठेलिया में सब्जी लगाने का काम करता था। शनिवार की देर शाम सब्जी बेचकर अपने घर जा रहा था। तभी अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जगत नारायण (60) की अचानक तबियत बिगड़ने पर उसका पुत्र विजय उन्हें प्राइवेट अस्पताल में दिखाने के लिए ले जाते समय अचानक अचेत हो गया। वहां से वह उसे लेकर एंबुलेंस से सीएचसी अतर्रा लाए। यहां डॉक्टर अरविंद ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र विजय ने बताया कि उसके पिता सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजन शव को घर ले गए। संवाद