फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र महोत्सव 13 से, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/गिरवां। रामनवमी केंद्रीय महोत्सव समिति की शुक्रवार को महेश्वरी देवी मंदिर में हुई बैठक में राम नवमी महोत्सव भव्यता के साथ मनाने पर चर्चा हुई। विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शहर व कस्बों में पानी, बिजली, सुरक्षा व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की प्रशासन से मांग की। संयोजक अमित सेठ भोलू ने कोरोना गाइडलाइन के अनुसार महोत्सव शांतिपूर्ण मनाने पर बल दिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष महेंद्र धुरिया सहित अभिषेक पांडेय, विश्राम कुमार, रवि मोहन, राकेश चौरसिया, रमाशंकर राजपूत, सचिन चौरसिया, सुनील, मणिशंकर, जीतू तिवारी, चंद्र प्रकाश, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, विख्यात सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी खत्री पहाड़ (अकबरपुर, गिरवां) में चैत्र नवरात्र महोत्सव 10 दिन मनाया जाएगा।
नवरात्र महोत्सव 13 से 22 अप्रैल तक चलेगा। रोजाना रामलीला मंचन होगा। पहले दिन गणेश पूजन और नारद मोह से शुरुआत होगी। समापन राम राज्याभिषेक मंचन से किया जाएगा। रामलीला समिति अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, प्रबंधक शैलेंद्र कुमार शुक्ला, व्यवस्थापक प्रेम स्वरूप द्विवेदी, संयोजक राममनोहर अग्निहोत्री आदि ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय व दूरदराज के श्रद्धालु देवी दर्शन को आएंगे। प्रशासन से उचित व्यवस्थाओं की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें