बांदा। स्पोर्ट्स क्लब चरखारी (महोबा) ने मेजबान
बांदा को पराजित कर हाकी का फाइनल मैच जीत लिया। विजेता और उप विजेता टीमों
के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
राइफल क्लब मैदान में बुधवार
को पहले मैच में स्पोर्ट्स क्लब चरखारी ने मौदहा को 2-0 से हराकर अगले दौर
में प्रवेश किया। दूसरे मैच में मेजबान बांदा ने फतेहपुर को कड़े मुकाबले
में 2-1 से पराजित किया।
फाइनल मैच स्पोर्ट्स क्लब चरखारी और
मेजबान बांदा के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी
पर रहीं। पेनाल्टी स्ट्रोक में चरखारी ने बांदा को 4-3 से हरा कर फाइनल
मैच जीत लिया।
सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव और ईदगाह व जामा
मसजिद के मुतवल्ली अधिवक्ता शेख सादी जमां ने विजेता व उप विजेता टीमों को
पुरस्कृत किया। हाकी के खिलाड़ी रहे सैय्यद अहमद मगरबी ने राघवेंद्र को मैच
आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया।
जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह,
वासिफ जमां खां, शाहिद वली खां, मोहम्मद वकार, नवीन कुमार, वीरेंद्र सिंह
चंदेल, रमेशचंद्र, ज्ञान सिंह, शब्बीर खां, बाबा भारती, वार्ड सदस्य लल्लू
भाई, बाबूलाल गुप्ता, मोइन, नईम, शैलेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र सिंह यादव
उपस्थित रहे। संचालन दिनेश सिंह ने किया।