फोटो 36- शील्ड के साथ खड़ी विजेता टीम। संवाद
बांदा। करिया नाला के पास हुए जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में जेएन डिग्री कॉलेज को चांदमारी पराजित कर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में आठ टीमों पुलिस लाइन, जे.के.स्टार,चांदमारी, कृषि विश्वविद्यालय,बबेरू, भागवत प्रसाद, प. जे.एन.कॉलेज ने प्रतिभाग किया।
पहला मैच जेके स्टार और पुलिस लाइन के मध्य हुआ। इसमें पुलिस लाइन विजेता रही। दूसरा मैच चांदमारी और कृषि विश्वविद्यालय के बीच हुआ। इसमें चांदमारी ने विजय हासिल की। तीसरा मैच बबेरू और भगवत प्रसाद के मध्य हुआ। बबेरू विजेता रही। सेमीफाइनल में बबेरू और जेएन कॉलेज के मध्य खेला गया। जेएन कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल यादव, जिला कबड्डी एसोसिएशंस मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, प्रोफेसर जेएन कॉलेज एमडी यादव, लेखपाल कैलाश चंद्र, ज्ञानचंद शुक्ला , पूर्व कबड्डी खिलाड़ी फरीद बाबा, कांग्रेसी नेता मुमताज अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेश दीक्षित, शाहिद अन्ना आदि मौजूद रहे।