फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कपलिंग टूटने से दो हिस्से में बंटी चंबल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्वालियर से हावड़ा जा रही चंबल एक्सप्रेस की मटौंध और खैराडा स्टेशन के बीच कपलिंग टूट जाने से ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। हालांकि दोनों हिस्सों बंटी ट्रेन वहीं पर जाम भी हो गई, जिससे कोई हादसा या नुकसान नहीं हो हुआ।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब तीन बजे चंबल एक्सप्रेस ग्वालियर से बांदा स्टेशन के लिए आ रही थी। मटौंध व खैराड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की एक बोगी की तेज आवाज के साथ कपलिंग टूट गई और महज एक फीट पर ही ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक के जरिए ट्रेन रुक गई। गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और कंट्रोल रूप ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पर तत्काल रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कपलिंग को ठीक कराकर करीब पौन घंटे बाद ट्रेन को बांदा स्टेशन के लिए रवाना किया।

स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि कपलिंग टूटने की जानकारी कंट्रोल रूम से प्राप्त होने पर टीम को मौके पर भेजा गया। करीब पौन घटना ट्रेन वहीं पर खड़ी रही। कपलिंग ठीक होने के बाद बांदा के लिए रवाना हुई। इससे कोई हादसा व नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन को बांदा स्टेशन पर पूरी तरह से चेक करके आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें