फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू भरी ट्राली पेड़ से टकराई, चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी/करतल (बांदा)। अवैध खनन की बालू लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर सामने मवेशी आ जाने से बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार चार अन्य मजदूर घायल हो गए। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस के पीछा करने से तेज रफ्तार भाग रहा था। घटना बुधवार को सुबह करीब 5 बजे की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में ननिहाल में रह रहा राजेश राजपूत (25) पुत्र ओमकार उर्फ शेरा बुधवार को सुबह मोहन पुरवा (खलारी) गांव स्थित रंज नदी से बालू लादकर ट्रैक्टर पर आ रहा था। नरैनी-करतल मार्ग पर बैदनपुरवा नहरी के पास तेज रफ्तार के दौरान बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया और पलट गया। कुछ लोगों का कहना है कि यूपी-112 पुलिस उसका पीछा कर रही थी। तेज रफ्तार के दौरान सामने मवेशी आ जाने से यह हादसा हुआ। चपेट में आई भैंस की भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चालक राजेश ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। उधर, नहरी बाजार निवासी घायल चार मजदूरों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि भैंस को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें