पालिका सभागार में हंगामा करते सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। गृहकर में स्व मूल्यांकन को लेकर नगर पालिका बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। ऐन मौके पर अध्यक्ष विनोद जैन अस्वस्थ हो जाने से मीटिंग में नहीं आ पाईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईओ और लिपिक के बैठक से नदारद रहने पर सभासद भड़क गए। सभागार में जमकर नारेबाजी की।
बुधवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक थी। इसमें स्व मूल्यांकन पर चर्चा होनी थी। बैठक में 23 सभासद उपस्थित रहे, लेकिन ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और संबंधित लिपिक अनिल यादव बैठक में नहीं आए।
बताया गया कि दोनों अवकाश पर चले गए हैं। इसी बीच खबर आई कि अध्यक्ष की तबियत बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, ईओ और लिपिक के रवैये से भड़के सभासदों ने सभागार में धरना देकर हंगामा किया। बैठक नहीं हो पाई।
उपस्थित सभासदों में राम प्रसाद सोनी, संजीव निगम, जितेंद्र मिश्रा, राम प्रताप राजपूत, सुधीर प्रजापति, तौफीक अंसारी, अजीजुल हक, मुकेश श्रीवास, मीना चौरसिया, मुन्नी गुप्ता, मोहन राजपूत, दुलारी साहू, पार्वती गुप्ता, सुमन और कोहिनूर आदि शामिल रहे।