बांदा। ठंड में आई तेजी और गलन भरी हवाओं के बाद
बृहस्पतिवार की रात नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन और सिटी मजिस्ट्रेट आरके
श्रीवास्तव ने शहर के प्रमुख मंदिरों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज व जिला अस्पताल
के बाहर ठंड में ठिठुर रहे गरीबों और असहायों को कंबल बांटे।
अध्यक्ष
ने कहा कि अभी और कंबल वितरित होंगे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी वीके
श्रीवास्तव व सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरंजन भी उपस्थित रहे।