मुरवल गांव स्थित स्वामी विवेकानंद कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक और शिक्षाप्रद गीत, नाट्य मंचन किए। सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने सरस्वती प्रतिमा का पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्रबंधक अजीत खरे ने विद्यालय की प्रगृति आख्या प्रस्तुत की। छात्रा काजल, रोशनी, अंजना, आराधना, संध्या, बुलबुल, अर्चना ने सरस्वती वदंना प्रस्तुत की। प्राची, आरती, जूही, पायल, नीशू ने होली गीत, पूजा सगुन, छवि, प्राची, जान्हवी, लक्ष्मी, प्रीती आदि ने सती सावित्री पर नाट्य मंचन किया। दिवारी नृत्य मंचन सराहा गया। संचालन आस्था खरे ने किया। विजय विक्रम सिंह, देव प्रसाद, नरेंद्र अवस्थी, राकेश सिंह, अनिल खरे, सुशील द्विवेदी, श्रवण कुमार, राजाभइया, रामबहोरी, पवन, जगत नारायण, मयंक खरे, प्रशांत कुमार, कुलदीप, अवधेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।