फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने जखनी गांव का लिया जायजा

विज्ञापन
Central team took stock of Jakhani village - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जल गांव जखनी में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से किए गए जल प्रबंधन के प्रयासों को देखने के लिए जल शक्ति मंत्रालय नदी जोड़ परियोजना की उच्च स्तरीय टीम ने जखनी गांव का जायजा लिया।
विज्ञापन

टीम ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों द्वारा जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों को देखा। गांव में पानी से लबालब तालाबों का जायजा लिया। इस गांव के बाशिंदे और समाजसेवी उमाशंकर पांडेय ने टीम के सदस्यों को गांव के लोगों की एकजुटता और सामूहिक कोशिशों के बारे में बताया। टीम में शामिल केन-बेतवा गठजोड़ परियोजना के मुख्य अभियंता एनसी जैन और मुख्य अधिशाषी अभियंता आरके गुप्ता ने ग्रामीणों के सामुदायिक प्रयासों को सराहा।
टीम सदस्यों ने गांव से ही फोन पर डीएम हीरालाल से बात की। डीएम ने भी उन्हें जखनी के बारे में जानकारियां दी। केंद्रीय टीम ने ऐसे प्रयास अन्य गांवों में करने की जरूरत बताई। टीम में अभियंता पीसी गुप्ता (भोपाल) और एसके पांडेय तथा आरके बिजौलिया भी शामिल थे। यह टीम नदी जोड़ परियोजना पर यूपी-एमपी सहित कई राज्यों का काम देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें