अतर्रा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए शासन ने केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसके लिए विद्यालयों को पत्र जारी किया है। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने बताया कि अतर्रा क्षेत्र में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतर्रा, राजकीय इंटर कॉलेज ओरन, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिसंडा व राजकीय इंटर कॉलेज बिलगांव को व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन केंद्र बनाया गया है। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज व नरैनी के राजकुमार इंटर कॉलेज को पत्राचार पंजीकरण केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। बताया कि व्यक्तिगत आवेदन के लिए पांच अगस्त तक की तिथि निर्धारित है। (संवाद)