फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कूलों में मना जश्न, खुशी से झूमे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सीबीएसई का हाईस्कूल इंटर का परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना न रहा। दोपहर को सबसे पहले इंटर का रिजल्ट आया इंटरमीडिएट में तथागत ज्ञान स्थली के छात्र निखिल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टाॅप किया। यहीं की छात्रा आस्था गौतम 95 प्रतिशत अंक हासिल जिले की द्वितीय टाॅपर बनीं।
विज्ञापन

मेधावियों को कालेज प्रबंधन ने फूलमालाएं पहनाईं। अभिभावकों ने उनका मुंह मीठा कराया। सफलता से उत्साहित छात्र-छात्राओं ने साथियों को गोद में उठाकर हिप-हिप-हुर्रे का शोर किया। देर शाम तक स्कूल, काॅलेजों में खुशी का यही माहौल बना रहा।
तथागत ज्ञान स्थली में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां इंटर में निखिल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टाॅप किया। वहीं आस्था गौतम 95 प्रतिशत के साथ सेकेंड टॉपर रहीं। निशा द्विवेदी व अभिजीत सिंह ने संयुक्त रूप से 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। संस्कृति सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हाईस्कूल परीक्षा में भी रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। अजय प्रकाश सिंह ने 97 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टाप किया और जनपद के द्वितीय टाॅपर रहे। अस्तित्व कुमार कुशवाहा, आदित्य साहू, अमन सिंह, अन्व्य अवस्थी ने 96 प्रतिशत, अनुष्का पांडेय, राधिका कुशवाहा, अभिषेक कुमार ने 95 प्रतिशत, अक्षत द्विवेदी, विक्रांत सिंह, अंशिका कुशवाहा ने 94 प्रतिशत वेदांत गुप्ता ने 93 प्रतिशत विनायक गुप्ता, शिवम यादव, अर्जुन गुप्ता, आदित्य नंदन मौर्य, अंजली सिंह ने 92 प्रतिशत, आदर्श कुमार, विभा कुशवाहा ने 91 प्रतिशत, सुशांत गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य प्रीती जी. व वित्त नियंत्रक शिवशरण कुशवाहा ने मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ खुशियां मनाईं।
विज्ञापन





विद्यावती निगम में इंटरमीडिएट में कनक बनीं टाॅपर


विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मेधा दिखाई। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग की छात्रा कनक जाटव ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया। उनका जनपद की टाॅपटेन सूची में दूसरा स्थान रहा। आयुषी श्रीवास्तव ने 93 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व रितुराज ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में ततृीय स्थान पाया। आशुतोष सिंह 90.4, निधि ने 0, अनुष्का तिवारी ने 89.6, कनिष्का ने 89.6, ओजिता खरे ने 88.2, सुहासिनी ताम्रकार ने 87.7, जान्हवी रावत ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को गौरन्वावित किया।

विद्यावती निगम स्कूल में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम प्रतिशत रहा। विद्यालय में ऋतिका शिवहरे ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया। मोहम्मद आरिफ ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय, अक्षत गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया। अंशु गुप्ता ने 95.8, अरशान अहमद ने 95.2, अनुष्का गुप्ता ने 95 प्रतिशत, शांतनु सिंह ने 94.8, शुभ त्रिपाठी ने 94.6, सौरभ सिंह गौर ने 94.4, अलंकृत सक्सेना ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय संस्थापक अरुण कुमार निगम ने बताया कि विद्यालय में इंटर का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा।





सेंट जार्ज स्कूल में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर टाॅपर बने प्रियश शर्मा



बांदा। सेंट जार्ज स्कूल में भी मेधा ने सफलता का परचम लहराया। प्रियश शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया। लकी अंसारी ने 89 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और मोनिका मिश्रा ने 85.8 अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। अंशिका सिंह ने 83.6 प्रतिशत तथा निखिल गुप्ता ने 79.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाईस्कूल में परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। उत्कर्ष श्रीवास्तव ने 97.2 अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया। तनवीर फातमा ने 90.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा नाव्या गुप्ता ने 88 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पाया। वहीं प्रवीन कुमार ने 87.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रधानाचार्य एल्बर्ट रस्किन ने विद्यालय के मेधावी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





उजेशा बनीं सेंटमेरी की इंटर टॉपर, हाईस्कूल में अरुज प्रथम

बांदा। सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत व हाईस्कूल का 100 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट की उजेशा श्रीवास्तव 94 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टाॅपर रहीं। वहीं 91.60 प्रतिशत अंक के साथ अमृत सिंह चौहान व श्रेया गुप्ता ने संयुक्त रूप से दूसरा व सौभाग्य सिंह ने 91.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दिशा गुप्ता ने 90.40, अर्पिता श्रीवास्तव ने 90, उत्कर्ष सिंह जाटव व अक्षत उपाध्याय ने संयुक्त रूप से 89.60, पलक सहगल ने 88.60, शुभांगी सिह ने 88.40, अंकित अग्रवाल ने 88.20, आयुष सिंह व रिद्धिमा मिश्रा ने 87.60-87.60 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।



हाईस्कूल में भी सेंटमैरी के बच्चों ने मेधा दिखाई। अरुज मिश्रा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। अनुष्का वर्मा ने 97.20 अंक के साथ दूसरा व प्रांजल सिंह ने 96.80 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि सुरखाब ने 96.40, अनाम्या गुप्ता ने 95.60, उदिशा सिंह ने 95.20, कुनूत ने 95 प्रतिशत सिद्धार्थ यादव ने 93.80, अनुष्का श्रीवास्तव ने 93.60 व शिवांशी सिंह ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य फादर विनसेंट अलवर्ट ने मेधावी बच्चों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें