फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नतीजों से मेधावियों के घर खुशी बरसी

Tue, 26 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा के नतीजे ने मेधावी छात्र-छात्राओं के घरों में खुशियों की बौछार कर दी। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़िया अंक हासिल किए। हर बार की तरह अबकी भी छात्राएं सबसे आगे रहीं। जनपद के सेंट मैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और तथागत ज्ञानस्थली का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


सुबह से ही इंटरनेट कैफे में इकट्ठा छात्र-छात्राओं में रिजल्ट जानने की उत्सुकता रही। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 97.4 फीसदी अंक लेकर छात्र अभिनव शर्मा स्कूल टॉपर बना। इसी तरह छात्रा शिवांगी श्रीवास्तव ने 95.8 फीसदी नंबर लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।

अमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 95.6 प्रतिशत अंक मिले। विनीत कृष्ण श्रीवास्तव ने 95 फीसदी अंक हासिल किए। मोहम्मद कासिफ खान को 88.8 प्रतिशत अंक हासिल हुए। प्रधानाचार्य फादर आरडी डिसूजा ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


उन्होंने बढ़िया अंक हासिल करने वाले बच्चों को शाबाशी दी। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय (दुरेड़ी) प्राचार्य एसी निगम ने बताया कि उनके विद्यालय का नतीजा भी शत-प्रतिशत रहा। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतर्रा का परीक्षा परिणाम भी बढ़िया रहा।

नवीन अग्रवाल 96 प्रतिशत अंक लेकर कालेज टॉपर बने। 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ सूर्यांश गुप्ता दूसरे और 93.4 फीसदी अंक लेकर रोबिन सोनकर व विजया पाठक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

अंजू सोनी ने 93 प्रतिशत, अंकिता गौतम ने 92.4, बरखा गुप्ता ने 92.2, किशनचंद्र गुप्ता ने 91.2, राजकिशोर यादव व सुमित गुप्ता ने 91, दीपक सिंह पटेल ने 90.8, सृष्टि शर्मा ने 90, सहर्ष सेन ने 90 व नीलेश चंद्र ने 89.4 फीसदी अंक हासिल किए। अंग्रेजी, गणित व साइंस विषय में भी इन मेधावियों ने अच्छे अंक पाए। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमारी अम्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शाबाशी दी और उन्हें मिठाई खिलाई। अच्छे नतीजों पर अध्यापकों को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें