फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड पैकेज की हो सीबीआई जांच

Mon, 09 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप जैन ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें सूखे बुंदेलखंड को लेकर सिर्फ राजनीति कर रही हैं। किसानों की मौतों और पलायन को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। पूर्व मंत्री ने बुंदेलखंड पैकेज की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अलीगंज स्थित शहर कांग्रेस के कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड के हालात गंभीर हैं। यहां तत्काल पानी, राशन आदि की जरूरत है, लेकिन राज्य और केंद्र सरकारें इस संवेदनशील मुद्दे पर भी संवेदनहीन बनी हैं।

उन्होंने कहा कि महोबा के लिए झांसी आई पानी की ट्रेन की असलियत यह है कि वह खाली थी। झांसी में मरम्मत के लिए आई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हमदर्द है तो उनके कर्ज माफ करे। कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बुंदेलखंड पैकेज दिया गया था।
विज्ञापन


इसकी मानीटरिंग और सीबीआई जांच होनी चाहिए। बुंदेलखंड को इस हालात में लाने के लिए सपा और बसपा की सरकारें भी जिम्मेदार हैं। आरोप लगाया कि भाजपा नटवरलालों की पार्टी है। बताया कि कांग्रेस अब किसानों की लड़ाई लड़ेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष राज बहादुर गुप्त, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष रफत खां गोगा, निर्दोष दीक्षित, कालीचरण निगम, श्याम मोहन वर्मा, अशोक सिंह चौहान, छेदीलाल धुरिया, अमित तिवारी, आदित्य कुमार, वीरेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें