फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Nov 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। दहेज कम लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता को लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मार देने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद के विरुद्ध दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी भावना देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी सूरज प्रसाद उर्फ छोटू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन कम दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करते थे। मायके से 50 हजार रुपए लाने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 12 नवंबर को पति सूरज प्रसाद, सास शांति देवी, गड़ाव गांव निवासी ननद आशा उर्फ भूरी ने उसे लाठी डंडों से पीट दिया।
जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। 17 नवंबर को पति उसे फुसलाकर बांदा कचहरी ले गया और स्टांप में हस्ताक्षर बनवाया और तलाक देकर चला गया। महिला की तहरीर पर गिरवां पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत पति, सास, ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें