बांदा। जिला पूर्ति कार्यालय में राशनकार्ड आवेदन जमा
करने और मोहर लगवाने के लिए मारामारी खत्म नहीं हो रही। दो दिनों की
छुट्टी के बाद सोमवार को कड़ाके ठंड में कार्डधारकों को मोहर लगवाने के लिए
पसीना बहाना पड़ा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के
बाद पुराने राशन कार्डों पर राशन न मिलने से परेशान कार्डधारक जिला पूर्ति
कार्यालय में दस्तक दे रहे हैं।
उनके पुराने कार्डों की वैद्यता
मार्च तक बढ़ाने की मोहर लगाई जा रही है। आवेदन जमा करने के लिए तीन काउंटर
खुले रहे। सबसे ज्यादा मारामारी की नौबत कार्ड में मोहर लगवाने के लिए
रही।
कार्ड धारकों ने बताया कि किराया-भाड़ा खर्च कर यहां तक आने
के बाद भी अक्सर कार्ड धारकों को बैरंग लौटना पड़ता है, इसलिए लगभग 50
रुपये खर्च कर यहां मोहर लगवाने आना पड़ा।
उधर, पूर्ति निरीक्षक गौरव ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 48,348 है। पात्र गृहस्थी के 2,79,638 कार्ड बने हैं।
चयनित
यूनिट संख्या 11,47,379 है। उन्होंने बताया कि अभी भी नए राशन कार्ड के
लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। रोजाना सैकड़ों फार्म जमा हो रहे हैं।