फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार सवार परिवार घायल

विज्ञापन
मुंबई से जौनपुर जाते समय बांदा के छापर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी/बेंदाघाट। मुंबई से जौनपुर जा रही कार को हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुंबई से अपनी कार से जौनपुर के महाराजगंज निवासी अशोक निगम (45) पत्नी सीमा निगम (42) और पुत्र रीतेश (11), पुत्री दिशा (8) जौनपुर जा रहे थे। कार उनका चालक अनिल कुमार (31) चला रहा था। शाम करीब 4 बजे छापर गांव के पास बांदा-टांडा हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार सड़क किनारे खाईं में जा गिरी।
पूरा परिवार और चालक घायल हो गए। ग्राम प्रधान विनय तिवारी ने थाने में सूचना दी। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह व बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया। रीतेश को चोट ज्यादा आने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य का प्राथमिक उपचार सीएचसी में ही किया गया। अशोक ने बताया कि लॉकडाउन में वह परिवार को लेकर मुंबई से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें