बड़ोखर बुजुर्ग। नरैनी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार दोपहर में हाईवे किनारे स्थित ट्रांसफार्मर से जा टकराई। चालक की सूझबूझ के कारण सामने से सवारियां लेकर बांदा जा रहा टेंपो बाल-बाल बच गया। हल्की टक्कर की वजह से सवारियां बाल-बाल बच गईं और टेंपो में खरोंच आई।
बड़ोखर बुजुर्ग में शनिवार को दोपहर बांदा की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और अचानक टेंपो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से भिड़ गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मामूली घायल कार चालक को अस्पताल पहुंचाया। टेंपो में सवार कुछ यात्रियों को हलकी चोंटे आईं। बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबकि कार चालक नशे में था। गिरवां थाने के उप निरीक्षक आशीष यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है। (संवाद)