बांदा। नशे में उत्पात मचा रहे पति को मना करने पर गुस्से से तमतमाए पति ने पत्नी को डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टीका मऊ गांव निवासी ममता (38) शाम को घर में काम कर रही थी। तभी नशे में पति केदार आ गया। अभद्रता करते हुए उत्पात मचाने लगा। पत्नी ने मना किया तो नाराज होकर पति ने उसे मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुत्र लवलेश को देख केदार भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लवलेश ने बताया कि उसका पिता नशे का आदी है। मां को अक्सर पीटता है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। (संवाद)