बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास सड़क पार कर रहे बालक को बचाने में सवारियों से भरी कैंपर नाले में घुस गई। जिससे महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बसंत विहार कालोनी निवासी रश्मि (36) सीएचसी जसपुरा में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को सुबह वह कैंपर में बैठकर जसपुरा जा रही थी।
कैंपर में पांच लोग सवार थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास सडक़ पार कर रहे बालक को बचाने में कैंपर अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई। जिसमें रश्मि और लामा गांव के अंकुर (20) समेत चार लोग घायल हो गए।