फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर संचारी रोगियों के इलाज का अभियान आज से

विज्ञापन
कार्यशाला में उपस्थित डाक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। 30 वर्ष से अधिक उम्र वाले महिला-पुरुषों के गैर संचारी रोगों का इलाज करने के लिए 16 जनवरी से विशेष अभियान चलाया जाएगा। शुगर, हाइपर टेंशन, मुंह और स्तन के कैंसर की स्क्रीनिंग के बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के जरिये इलाज होगा। अभियान 15 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी वर्मा ने बताया कि 30 से अधिक उम्र के लोगों में गैर संचारी रोगों की तत्काल स्क्रीनिंग और उपचार देने के लिए यह अभियान पूरे प्रदेश में शुरू हो रहा है। इसमें मुख्य जिम्मेदारी ट्रेंड डाक्टरों, एएनएम और आशाओं को दी गई है।
बांदा जिले में 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। इनके दायरे में 3 लाख 8 हजार लोग शामिल हैं। 30 से अधिक उम्र की 1,13,960 (37 फीसदी) महिला-पुरुषों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि 50 फीसदी लोगों की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाए।
विज्ञापन

आशाएं अपने क्षेत्र में सभी घरों का भ्रमण कर परिवार फोल्डर बनाएंगी। सीबैक फार्म भरेंगी। यह फार्म हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचओ) या एएनएम के पास जमा होगा। इनकी फीडिंग एनसीडी एप में ऑनलाइन होगी।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुशल यादव ने बताया कि 19 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ की नियुक्ति हो चुकी है। एनसीडी एप्प भी लांच कर दिया गया है। सभी एएनएम को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
चिकित्साधिकारी और बीपीओ को दी ट्रेनिंग
बांदा। 16 जनवरी से शुरू हो रहे अभियान को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जनपद के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी व ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी व सीएचओ शामिल हुए। इन्हें अभियान की कार्ययोजना और एनसीडी एप में भरे जाने वाले विवरण की जानकारी दी गई।
चित्रकूट से आए ट्रेनर विकास कुशवाहा ने ट्रेनिंग दी। साथ ही आयुष्मान लाभार्थियों को चिन्हित करके उनके गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में नोडल अधिकारी डा. बीपी वर्मा, एनसीडी वित्तीय सलाहकार अरविंद गुप्ता, परिवार नियोजन लॉजी स्टिक्स मैनेजर चैतन्य कुमार और शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रेमचंद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें