फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बालश्रम, भिक्षावृत्ति व विवाह पर रोक के लिए चलेगा अभियान

Fri, 02 Feb 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी की अध्यक्षता में बाल अपराधों की रोकथाम के संबंध में मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें बालश्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह आदि की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में ग्रामीण व शहर क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को चलाए जाने व व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ पुलिस व अन्य सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं के परस्पर सहयोग के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए।
मानव तस्करी निरोधी इकाई व विशेष किशोर पुलिस इकाई, किशोर न्याय संरक्षण बोर्ड को इस संबंध में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को चलाने जाने के लिए निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक दौरान सीओ जियाउद्दीन अहमद, थाना प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, बाल कल्याण समिति के सदस्य अंबरीष कुमार श्रीवास्तव, चिकित्सा विभाग से डॉ डीसी दोहरे, अभियोजन कार्यालय से सीपी गौतम, वन स्टाप सेंटर प्रभारी रमा साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें