फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: थानाध्यक्ष बनकर छात्रा ने दिए रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

Tue, 22 Aug 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। पैलानी थाने में राजकीय हाई स्कूल सबादा की 10वीं की छात्रा शिवानी को थानाध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू ने एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया। छात्रा ने थानाध्यक्ष बनते ही महिला हेल्प डेस्क, हवालात, कार्यालय, मेस ,आफिस का निरीक्षण किया। इसके अलावा मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कुर्सी में बैठते ही खरेई गांव से आई रामकली की तहरीर पर गांव के ही गोरे निषाद, बउवा निषाद, कल्लू निषाद के विरुद्ध मारपीट रिपोर्ट दर्ज कराई। खरेई ग्राम प्रधान गोरेलाल निषाद ने शिवानी से अपने शस्त्र लाइसेंस में रिपोर्ट लगवाने की बात कही।
उन्होंने दीवान को बुलाकर फाइल में हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए। गौरी खुर्द निवासी सीताराम सिंह द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र के लिए बात कही गई। सिंधन खुर्द निवासी शहनाज द्वारा आवास की किस्त न मिलने पर शिकायत की गई तो उन्होंने संबंधित सचिव से वार्ता कर तत्काल समाधान करने हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय हाई स्कूल सबादा के प्रधानाचार्य डॉक्टर साधना तिवारी के निर्देशन में सहायक अध्यापक रेखा जायसवाल सहायक अध्यापक, प्रशांत अवस्थी, मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित निगम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिपरोदर राम शेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें