फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के पहले दिन बरसात, बरियारपुर उफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मानसूनी मौसम की पूर्व संध्या से शुरू हुई बारिश ने चित्रकूटधाम मंडल को दूसरे दिन भी तरबतर किया। इसे मानसून की दस्तक के रूप में भी देखा जा रहा है। 1 जून से अब तक मंडल में औसतन 50 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। उधर, सीमावर्ती मध्य प्रदेश की घाटियों में भी हुई बारिश से अब तक सूखा रहा बरियारपुर बांध/वियर उफना गया है। मंडल के अन्य 12 बांधों में भी बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

जून की शुरुआत से ही पूरा मंडल उमस, गर्मी और तेज धूप में तप रहा है। बीच-बीच में कई दिन बेमौसम की बारिश भी हुई। मंडल में मानसून का मौसम 15 जून से माना जाता है। रविवार (14 जून) को पूर्व संध्या पर ही मंडल के चारों जिलों में बारिश ने दस्तक दी। कहीं झमाझम तो कहीं हल्की वर्षा हुई। औपचारिक मानसूनी मौसम के पहले दिन सोमवार को भी बारिश हुई।
उमस और गर्मी में पसीने में तरबतर लोग बारिश से सराबोर हुए। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंडल में 1 जून से अब तक 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 105.40 मिलीमीटर बारिश बांदा में हुई है। चित्रकूट में 38, महोबा में 34 और हमीरपुर में लगभग 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर, सीमावर्ती मध्य प्रदेश में स्थित बरियारपुर बांध/वियर रविवार की रात उफना गया। इनकैचमेंट एरिया (जल संग्रह क्षेत्र) में 24 घंटों के दौरान हुई तेज बारिश से बांध उफना गया। अब तक यह डेड स्टोर स्थिति में था। सोमवार को सुबह से ही बांध की क्रस्टवॉल की ऊपर से 1400 क्यूसिक पानी उफनाकर केन नदी में गिरता रहा।
बारिश के इस पानी से केन नदी के जलस्तर में भी लगभग एक मीटर की वृद्धि हुई है। हालांकि गंगऊ और रनगवां बांध फिलहाल खाली हैं। बरियारपुर और गंगऊ केन नदी पर छतरपुर जिले में बने हैं, जबकि रनगवां बांध बन्ने नदी पर पन्ना जिले में स्थित है।
मंडल के बांधों में भी बरसे बादल
बांदा। मानसूनी मौसम के पहले दिन चित्रकूटधाम मंडल के कुछ बांधों में भी बारिश हुई। हालांकि अधिकांश बांध सूखे रहे। सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश गंगऊ बांध में दर्ज की गई। रनगवां में 20 और बरियारपुर बांध में 5 मिलीमीटर पानी बरसा।
कबरई बांध (महोबा) में 27 मिमी और मौदहा बांध (हमीरपुर) में 17 मिमी वर्षा हुई। सिंचाई विभाग के मुताबिक 1 जून से अब तक सर्वाधिक 150 मिमी बारिश गंगऊ बांध में हुई है। रनगवां में 45, बरियारपुर में 30, ओहन (चित्रकूट) में 14, बरुआ में 8, अर्जुन बांध (महोबा) में 10, चंद्रावल (महोबा) में 20, कबरई बांध (महोबा) में 45, मौदहा बांध (हमीरपुर) में 25, चित्रकूट के गुंता व रसिन बांधों में 5-5 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें