फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 29 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा 29 मार्च से होंगी। जिले के सभी महाविद्यालयों में सोमवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए परीक्षार्थियों में मारामारी मची रही। परीक्षा के दो दिन पहले प्रवेश पत्र का वितरण होने से छात्र खासे परेशान हैं। प्रवेश पत्र के लिए काॅलेज में छात्र-छात्राओं की लंबी लाइने लगी रही। शोर व धक्का मुक्की होती रही। इससे छात्राओं को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

राजादेवी डिग्री काॅलेज में छात्राओं के लिए अलग काउंटर न होने से छात्राएं भीड़ देखकर दूर जाकर बैठ गईं। कुछ घर वापस चली आईं। कुछ छात्राओं ने बताया कि उनके बैक पेपर के प्रवेश पत्र नहीं मिल रहे। प्रबंधक ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 26 मार्च को प्रवेश पत्र अपलोड किए हैं, जिससे भीड़ है। जल्द और काउंटर खुलवाएं जाएंगे। यही स्थिति महिला डिग्री कालेज व जेएन डिग्री कालेज, राजीव गांधी डिग्री कालेज में भी रही। यहां भी प्रवेश पत्र काउंटर पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें