फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। प्रदर्शनी देखकर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे, सिर में गंभीर चोट आना मौत का कारण बना।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी अहम यादव (19), उसका चचेरा भाई महेंद्र यादव (16) व हमउम्र दोस्त सूरज कुमार (16) बाइक से प्रदर्शनी देखने बबेरू आए थे। यहां से वह रात में पतवन गांव जा रहे थे। औगासी रोड विसरा खेर के पास वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे अहम यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल महेंद्र यादव व सूरज को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से महेंद्र व सूरज को जिला अस्पताल रेफर किया गया। महेंद्र की देर रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल सूरज का इलाज चल रहा है।
मृतक अहम के पिता मुन्ना यादव ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा है। उधर महेंद्र के पिता छोटेलाल ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा है। दोनों ही अविवाहित थे। पिता के साथ खेती-किसानी करते थे। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मरने वाले दोनों आपस में चचेरे भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें