फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान आडीशन कल

Sun, 31 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड की प्रतिष्ठापूर्ण इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट केसीएनआईटी इस वर्ष भी ‘बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान’ आयोजित करेगी। इसके आडीशन पहली फरवरी को सुबह 10 बजे शुरू होंगे। यूपी-एमपी के बुंदेलखंड में स्थित 13 जनपदों के नृत्य गायन में माहिर प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकेेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को केसीएनआईटी में कार्यक्रम आयोजक श्यामजी निगम और संयोजक पंकज रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल दो फरवरी को सुबह 10 बजे से और मेगा फाइनल सात फरवरी को शाम चार बजे से होगा।

प्रतियोगिता नृत्य व गायन दो भागों में होगी। प्रत्येक भाग को जूनियर व सीनियर वर्गों में बांटा गया है। प्रतियोगिता केसीएनआईटी, बांदा परिसर में होगी। यह पांचवा सम्मान है।
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी के लिए फोन नंबर-9450410753, 9451919056, 9415170111 और 9919889089 पर की जा सकती है। मीडिया से बातचीत के दौरान अभिषेक मिश्रा, संतोष कुशवाहा, शैलेंद्र पाठक, रितिका सहगल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें