फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
फोटो-7- अतिथियों का स्वागत करते बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। कस्बा बबेरू के कमासिन रोड स्थित मैरिज हॉल में बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ का पांचवां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच किसान और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रयागराज उदयभान करवरिया, मुख्य अतिथि और मऊ-मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला विशिष्ट अतिथि रहे। मुंबई से आए गीतकार एवं कवि चंदन राय ने कविताओं और गीतों से श्रोताओं को खूब आनंदित किया।कामदगिरि मंदिर के प्रमुख मदन गोपाल दास ने अध्यक्षता की।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद करवरिया के नेतृत्व में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने किसान और मजदूरों की समस्याओं पर विचार रखे। इस दौरान हरिओम करवरिया, प्रशांत करवरिया, जितेंद्र करवरिया, तीरथ सिंह पटेल, अधिवक्ता दिनेश सिंह पटेल, शशि मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें