फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रेलवे स्टेशन मार्ग पर गरजा बुलडोजर, हटाए गए कब्जे

विज्ञापन
फोटो न- 08सीकेटीपी 31 स्टेशन मार्ग पर कब्जा हटाने के दौरान मौजूद टीम। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। पालिका की अतिक्रमण विरोधी दस्ता टीम बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के चित्रकूटधाम स्टेशन मार्ग पहुंची। जेसीबी को वहां पर दुकानदारों में खलबली मच गई। अभियान में टीम ने रेलवे स्टेशन मार्ग पर बुलडोजर से फुटपाथ से अवैध कब्जे हटाए। साथ ही चबूतरों को भी ध्वस्त किया। इस दौरान दस्ता ने कब्जेदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर काफी समय से दुकानदारों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। यही नहीं रोजाना यह लोग दुकान का सामान निकालकर फुटपाथ पर सजा देते थे। इससे वहां पर जाम तो लगता था, साथ ही रेल यात्रियों को आवागमन में दुश्वारी हो रही थी। स्थानीय लोग मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग कर रहे थे। बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव की अगुवाई में पालिका की टीम मय पुलिस फोर्स के पहुंची। टीम ने पाया कि कई होटल कारोबारियों ने फुटपाथ पर खाना बनाने के लिए भट्ठियां बना ली थीं तो कुछ ने अपनी दुकानों के आगे दीवारें खड़ी कर ली थीं। अभियान के दौरान जेसीबी को देख दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। इसी बीच टीम ने जेसीबी से अवैध कब्जे ध्वस्त करने शुरू किए तो कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया इस दौरान टीम और व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। पालिका ईओ ने बताया कि रास्ता में अवैध कब्जा थे जिस कारण लोगों को निकलने में परेशानी होती थी। अभियान में रास्ता खाली कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें