फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
फोटो-01 बीएनडीपी-48 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव में सरकारी स्कूल की जमीन पर गांव के दो लोगों ने कब्जा कर निर्माण करा लिया था। बुधवार को बुलडोजर से अवैध निर्माण ढहा दिया गया। कब्जा कर मकान बनाने की शिकायत अध्यापकों ने डीएम से की थी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर पैलानी तहसीलदार तिमराज सिंह, हल्का लेखपाल बलदेव यादव और चिल्ला पुलिस ने दोनों घरों का अवैध निर्माण बुलडोजर चलाकर गिरवा दिया। एसडीएम लाल सिंह यादव ने बताया कि राजीव सिंह और महेश सिंह के घरों का अवैध निर्माण गिराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें