फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सांड़ ने किसान पर किया हमला, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहाकलांं। पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में शुक्रवार को सुबह खेत में जवा की फसल काटने गए किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। उस पर नुकीली सींग से ताबड़तोड़ प्रहार कर किसान को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवनायक गौर (45) अपने खेत में जवा की फसल काटने के लिए गया था, तभी वहां मौजूद जंगली साड़ ने उस पर पीछे से हमला कर दिया और कई बार अपने सींग से उनके आंख, नाक, मुंह व पीठ को लहूलुहान कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। गांव के किसान शिवशरण सिंह, राजेंद्र यादव, वासुदेव वर्मा, नाती राम वर्मा, बड़ा लाला, अंगद आदि लोगों का कहना है कि गांव में इन जंगली तथा आक्रमक जानवरों की वजह से किसानों की सैकड़ों बीघे की फसल नष्ट हो चुकी है। किसानों के समक्ष अपने परिवार के पेट पालने की भी समस्या खड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें