फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बजट से तेज होगी रेल परियोजनाओं की रफ्तार

Wed, 07 Feb 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इस बार रेल बजट में बुंदेलखंड का पूरा ध्यान रखा गया है। मोदी सरकार ने दूसरी पारी के अंतिम बजट में यहां की रेल सुविधाओं के बजट में 7.69 फीसदी की वृद्धि की है। बुंदेलखंड को 2202.46 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस धनराशि से रेल लाइनों का दोहरीकरण, नवीनीकरण आदि के कार्य कराए जाएंगे। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों का समय बचेगा। इसके अलावा प्लेटफार्मों पर लिफ्ट, माल गोदाम विस्तार आदि की सहूलियत भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

बजट में बुंदेलखंड की मुख्य रेलवे लाइन झांसी-मानिकपुर और भीमसेन-खैराड़ा के लिए 950 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा यहां के कई रेलवे स्टेशनों के उच्चीकरण, सुंदरीकरण, लिफ्ट, एस्कलेटर आदि कार्यों के लिए भी बजट में व्यवस्था की गई है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि बजट मिलने से झांसी मंडल में रेलवे के विकास कार्यों में और तेजी आएगी।


स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण

झांसी मंडल के स्टेशनों का आधुनिकीकरण होगा। गिट्टी रहित ट्रैक, त्वरित जल व्यवस्था प्रणाली की स्थापना, गुड्स शेडों में अवसंरचना के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण, स्टेशनों के उन्नयन के लिए यात्रियों की सुविधाओं के लिए लिफ्ट, एस्कलेटर, सीवेज ट्रीटमेंंट संयंत्र, दिव्यांगों के लिए फुट ओवरब्रिज बनेंगे।
विज्ञापन



यात्रियों की बात,,,,
फोटो- 15 जानकी
बुजुर्ग यात्रियों को होगी सहूलियत
स्वराज कॉलोनी निवासी शिक्षक डॉ. जानकी शरण शुक्ता का कहना है कि बांदा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट व एस्कलेटर जैसी सुविधाएं बढ़ने से बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर जाने में सहूलियत होगी।




फोटो-16 क्षत्रपाल
लाइनों के दोहरीकरण से बचेगा समय
अधिवक्ता क्षत्रपाल का कहना है कि झांसी-मानिकपुर व खैरार से भीमसेन तक लाइनों के दोहरीकरण से यात्रियों के समय की बचत होगी। बांदा से आने-जाने वाली ट्रेनों को बेवजह घंटों रुकने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन



बजट में झांसी मंडल के स्वीकृत काम (संशोधित)

बजट में झांसी मंडल के स्वीकृत काम



-नई लाइनों के निर्माण को मिले 300.03 करोड़ रुपये।

-यातायाता सुविधाओं के लिए 100.07 करोड़ रुपये।

-रेल लाइनों के नवीनीकरण के लिए 210.08 करोड़।

-यात्रियों की सुविधा के लिए 344.19 करोड़ रुपये।

-झांसी-खैरार के बीच दोहरीकरण को 950 करोड़।

-सुंदरीकरण, लिफ्ट, एक्स्वलेटर को 200 करोड़ मिले।

-बिजली सहित लाइनों के कार्य के लिए 90.39 करोड़।

-सडक़ के निर्माण कार्यो के लिए 98.09 करोड रुपयें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें