बांदा। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ,
बड़ोखर खुर्द ब्लाक इकाई के चुनाव में बुद्धराज वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित
हुए। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
रविवार को टीचर्स सोसायटी,
बंगालीपुरा में चुनाव प्रेक्षक गिरजा शरण तिवारी व मतगंजन प्रसाद की
देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
अध्यक्ष पद के लिए तीन और
मंत्री के दो व कोषाध्यक्ष का एक नामांकन हुआ। मंत्री पद पर एक नामांकन
वापस लेने के बाद प्रधानाध्यापक फकरे आलम (पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गंछा)
मंत्री व राजबहादुर (पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बोधी पुरवा) निर्विरोध
कोषाध्यक्ष चुने गए।
अध्यक्ष पद पर मतदान में बुद्धराज वर्मा
(कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लामा) ने 18 मत हासिल कर अश्वनी कुमार
यादव को एक मत से पराजित किया। तीसरे प्रत्याशी जगदेव प्रसाद को एक भी वोट
नहीं मिला।
समर्थकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से
लाद दिया। उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला महामंत्री राजेंद्र
प्रसाद शुक्ला, मंडलीय मंत्री वीरेंद्र प्रताप पटेल, कोषाध्यक्ष पैसुनीराम
भारतीय आदि मौजूद रहे।