बौद्ध रीति से सामूहिक विवाह रचाते जोड़े।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। मुख्य आयोजन मुख्यालय में अंबेडकर संघमित्रा बौद्ध विहार समिति की ओर से हुआ। इस दौरान मैत्री मार्च, खीर दान और सामूहिक विवाह के आयोजन किए गए। सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क से सुबह मैत्री मार्च निकाला गया। खीर दान करते हुए बौद्ध अनुयायियों ने खीर का सेवन किया।
दोपहर को भंते संतों ने दीप जलाकर सामूहिक विवाह की शुरुआत की। बुद्ध और डॉ. आंबेडकर के गीत और भजन हुए। चार जोड़ों के वैवाहिक रीति-रिवाज से सामूहिक विवाह किए गए। इनमें सुरेंद्र कुमार-सावित्री, भूरा-अन्नू देवी, विमल राय-कुमारी आत्मा और रोहित-माया के जोड़े शामिल थे। विवाह समिति संरक्षक आरपी चौधरी, प्रबंधक जितेंद्र गौरव, अध्यक्ष सर्वेश कुमार राजपूत और डॉ. अवधेश कुमार ने चारों जोड़ों को प्रमाण पत्र सौंपे।
इस अवसर पर जय नरायण श्रीवास, राममिलन, अभिजीत सिंह, मोना सिंह, श्रेया सिंह, आल्या सिंह, दीप कुमार, भानु प्रताप सिंह, इंद्र विजय, राकेश, रामरूप आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन आरपी चौधरी और जय नारायण श्रीवास ने किया।उधर, तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में गैस एजेंसी संचालक हृदेश वर्मा ने कन्याओं को रोली चंदन का टीका लगाकर उन्हें भोज कराया। इस दौरान दिनेश कुमार, अनिल कुमार, नीलेश, दीपू सोनू आदि शामिल रहे।