फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने पिछड़ों पर लगाया दांव

Sat, 07 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
‌‌‌द‌िनकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बसपा की तीसरी सूची में बांदा जनपद के चारों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए। हालांकि इनके नाम पहले से तय थे। सिर्फ घोषणा की औपचारिकता बाकी थी। इस चुनाव में बसपा उम्मीदवारों में एक अनुसूचित जाति और तीन पिछड़ी जाति के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

 
नाम- गयाचरन दिनकर
मूल निवासी- गौरी खानपुर (बबेरू)
शैक्षिक योग्यता- स्नातक
प्रत्याशी- नरैनी (सुरक्षित) विधान सभा क्षेत्र।
वर्ष 1985 में बसपा से राजनैतिक शुरूआत की। तीन बार विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री रहे। 2012 में नरैनी सुरक्षित सीट से विधायक बने। 2016 में विधान सभा नेता विरोधी दल चुने गए। 2017 में नरैनी सीट से बसपा ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है। पेशे से किसान और राजनीतिक हैं।

नाम- मधुसूदन कुशवाहा
मूल निवासी- अनथुवा (अतर्रा)
शैक्षिक योग्यता- एमए
प्रत्याशी- बांदा सदर विधान सभा क्षेत्र।
सपा से राजनैतिक सफर की शुरूआत हुई। जिला सचिव भी रहे। 2013 में बसपा में शामिल हो गए। संगठन के कार्यों में सक्रिय रहे। 2017 विधान सभा चुनाव में बसपा ने प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन


नाम- जगदीश प्रजापति
मूल निवासी- कदौरा (जालौन)
शैक्षिक योग्यता- एमए
प्रत्याशी- तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र।
1985 में बसपा में शामिल होकर राजनीति की शुरूआत की। संगठन के कार्यों में हमेशा शामिल रहे। 2007 में यूपी एग्रो के चेयरमैन बनाए गए। 2017 में बसपा के टिकट पर पहली बार विधान सभा चुनाव लड़ेंगे।

नाम- किरन यादव
मूल निवासी- जाखी (बांदा)
शैक्षिक योग्यता- स्नातक
प्रत्याशी- बबेरू विधान सभा क्षेत्र।
1995 में जिला पंचायत सदस्य बनीं। 2015 में पति आनंद यादव के निधन के बाद बसपा में शामिल हो गईं। 2017 में बसपा के टिकट पर पहली बार विधान सभा चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें