फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाइयों को तिलक लगा की लंबी उम्र की कामना

Thu, 23 Oct 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 23 बांदा में भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन। संवाद
विज्ञापन
बांदा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने वृत रखकर विधि विधान से यम-द्वितीय का पूजन किया। इसके बाद भाइयों का रोली चावल से तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों के रक्षा का संकल्प लिया और उपहार आदि दिए।
विज्ञापन

कायस्थ सभा चित्रगुप्त परिवार कटरा ने भैया दूज पर भगवान चित्रगुप्त महाराज का हवन पूजन किया। यम-द्वितीय की जानकारी दी। इसके बाद महेश्वरी देवी मंदिर में स्थित चित्रगुप्त महाराज के मंदिर में पूजन किया। इस मौके पर संतोष कुमार, इंद्र कुमार, सुरेंद्र निगम, हृदेश निगम, राम प्रकाश खरे, मनोज निगम लाला, संतोष कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
उधर, मंडल कारागार में दूसरे दिन भी करीब 150 महिलाओं ने जेल में निरूद्ध भाइयों को तिलक किया। इस मौके पर भाई-बहन की आंखें नम हो गईं। जेल प्रशासन ने बहनों को भाइयों से मुलाकात के लिए 45 मिनट का समय दिया था। जबकि आम दिनों में मुलाकात का समय 25 मिनट होता है। अतर्रा संवाद सहयोगी के अनुसार बहनों में भैयादूज को लेकर खास उत्साह देखेने को मिला। बृहस्पतिवार को दूर दराज में ब्याही महिलाएं मायके आई और भाईयों का टीक कर उनके लंबी उम्र की कामनी की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर प्यार जताया। बबेरु संवाद सहयोगी के अनुसार कस्बे में भैया दूज का पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर भाईयों की आरती उतारी और तिलक कर मुंह मीठा कराया। पैलानी व नरैनी, बदौसा आदि जगह भी भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें