फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसे में घायल साले ने भी दम तोड़ा

Tue, 23 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 25 संजय। स्रोत- परिजन।
विज्ञापन
बांदा। छह माह के बेटे के मुंडन कार्यक्रम का निमंत्रण देने जा रहे सड़क हादसे में घायल हुए साले ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार शाम को मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ बाईपास स्थित पुल पर हुए हादसे में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझींवा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय (25) अपने रिश्ते के साले बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरीखानपुर का पुरवा निवासी जय सिंह (18) के साथ रिश्तेदारी में भुलासी गांव जाने के लिए रविवार की दोपहर घर से निकला था। दोनों संजय के छह माह के बेटे के मुंडन का निमंत्रण देने के लिए रिश्तेदारी में जा रहे थे। रविवार शाम करीब पांच बजे पीछे से आए वाहन की टक्कर से संजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। जय सिंह की कानपुर के अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। संजय ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था। वह जून माह से घर में था। घर में पत्नी अनीता है। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से हादसा हुआ था। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

फोटो- 25 संजय। स्रोत- परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें