फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ोखर और महुआ में मतदान आज

Fri, 27 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव के पहले चरण में दो ब्लाकों में तीन लाख मतदाता 2944 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। शुक्रवार को 475 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को पहुंच गईं।
विज्ञापन


पहले चरण में बड़ोखर खुर्द और महुआ ब्लाक में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। राजा देवी डिग्री कालेज से शुक्रवार को रवाना हुईं 226 पोलिंग पार्टियां शाम तक मतदान केंद्रों में पहुंच गईं।

यहां 1,43,652 मतदाता ग्राम प्रधान व सदस्य के 1275 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। ग्राम प्रधान के 59 पदों के लिए 798 और सदस्य के 215 वार्डों के लिए 477 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 558 वार्ड सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन


उधर, महुआ ब्लाक के लिए जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज, गिरवां से 249 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पहुंच गईं। यहां 1,61,627 मतदाता ग्राम प्रधान व सदस्य के 1669 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

इनमें ग्राम प्रधान के 76 पदों के लिए 996 और सदस्य के 325 वार्डों में 673 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सदस्य के लिए अधिकांश वार्डों में सीधा मुकाबला है, जबकि ग्राम प्रधान के एक पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या छह से लेकर दो दर्जन तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें