बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव के पहले चरण में
दो ब्लाकों में तीन लाख मतदाता 2944 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का
फैसला करेंगे। शुक्रवार को 475 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को पहुंच
गईं।
पहले चरण में बड़ोखर खुर्द और महुआ ब्लाक में शनिवार को वोट
डाले जाएंगे। राजा देवी डिग्री कालेज से शुक्रवार को रवाना हुईं 226 पोलिंग
पार्टियां शाम तक मतदान केंद्रों में पहुंच गईं।
यहां 1,43,652
मतदाता ग्राम प्रधान व सदस्य के 1275 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। ग्राम
प्रधान के 59 पदों के लिए 798 और सदस्य के 215 वार्डों के लिए 477
प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 558 वार्ड सदस्य पहले ही निर्विरोध
निर्वाचित हो चुके हैं।
उधर, महुआ ब्लाक के लिए जवाहरलाल नेहरू इंटर
कालेज, गिरवां से 249 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पहुंच गईं। यहां
1,61,627 मतदाता ग्राम प्रधान व सदस्य के 1669 प्रत्याशियों के राजनीतिक
भविष्य का फैसला करेंगे।
इनमें ग्राम प्रधान के 76 पदों के लिए 996
और सदस्य के 325 वार्डों में 673 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सदस्य के
लिए अधिकांश वार्डों में सीधा मुकाबला है, जबकि ग्राम प्रधान के एक पद के
लिए प्रत्याशियों की संख्या छह से लेकर दो दर्जन तक है।