फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दिन में तेज धूप, शाम को आंधी के साथ बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में शुक्रवार को सुबह से तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। वहीं चार बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के दस मिनट तक तेज वर्षा हुई। इसके बाद फिर निकली तेज धूप ने उमस में इजाफा कर दिया। हालांकि तापमान में किसी तरह की कमी नहीं आई।
विज्ञापन

जनपद में पिछले चार दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को दिन में तेज धूप और लू का सामना करना पड़ा। वहीं रात में तेज आंधी के साथ बूंदाबादी हुई। गुरुवार को पूरे दिन तेज धूप रही। शुक्रवार को भी सुबह से सूर्य की तल्खी ने लोगों को बेहाल किया। शाम चार बजे तक 24 किलोमीटर की गति से लू के थपेड़े चले। दोपहर में भीषण गर्मी और धूप ने स्कूली बच्चों की हालत खराब कर दी। वहीं ज्यादा गर्मी होने की वजह से कुछ दूर चलने के बाद राहगीर छाया तलाशते नजर आए। शाम चार बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए। गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दस मिनट की बारिश में गर्मी से उबल रहे लोगों को क्षणिक राहत मिली। कुछ ही देर बात फिर तेज धूप निकल आई। इससे उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.दिनेश शाहा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में पहले 24 किलोमीटर की गति से पश्चिमी गर्म हवाएं चलीं। फिर चार बजे करीब 45 किलोमीटर की गति से पश्चिमी व दक्षिणी हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों तक मौसम अभी ऐसे ही रहेगा। कभी बादल व आंधी तो कभी तेज धूप व उमस का सामना करना पड़ेगा

सब स्टेशन से फेल हुई बिजली आपूर्ति, चार घंटे तक नहीं आई
बांदा। शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद बिजली की आपूर्ति भी चिल्ला रोड स्थित सब स्टेशन से फेल हो गई। इससे शहर में लोग चार घंटे तक बिजली को तरसते रहे। फाल्ट तलाशने के लिए बिजली विभाग की कई टीमें फील्ड में दौड़ाई गईं। करीब तीन घंटे तक फाल्ट तलाशते रहे, पर नहीं मिला। करीब साढ़े छह बजे फाल्ट मिला, जिसे बनाने में भी काफी समय लगा। इसके पहले सुबह दस बजे पीलीकोठी उपकेंद्र से जुड़े अलीगंज, खाईंपार, गुलाब बाग तथा मर्दननाका की लाइट काट दी गई। पता चला कि ट्रांसफार्मर दुरुस्त किया जा रहा है। इस बीच लोगों को तीन घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। उधर, आंधी और पानी से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली भी गुल हो गई, जो देर शाम तक सही नहीं हो सकी। कुछ जगह बिजली लाइन पर पेड़ गिरने की जानकारी मिलने पर कर्मचारी पहुंचे और काम शुरू किया, पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें