फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दिन में तेज धूप, शाम को झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में एक माह से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को दिन में पहले सूर्य की तेज तपिश ने जमकर तपाया। शाम को पांच बजे के करीब अचानक आधा घंटा तक झमाझम वर्षा हुई।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार की रात बादल छाए रहे और ठंड हवा चली। मंगलवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और आठ बजे के बाद तेज धूप निकली। शाम को पांच बजे अचानक आसमान में फिर काले मेघ घिर आए। देखते ही देखते झमाझम वर्षा शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक तेज वर्षा हुई। छतों पर बच्चों और महिलाओं ने वर्षा में भीगकर लुत्फ उठाया। सड़कों में लोग छाता लगाकर व वाहनों की लाइट जलाकर निकले। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें