फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुल तैयार, नहीं बन सका 50 गांवों के लिए रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों के आपसी विवाद में अटका काम
विज्ञापन

- करीब एक करोड़ से अप्रैल 2026 में बना
संवाद न्यूज एजेंसी
करतल। नरैनी के द्ववावा क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपये से बना पुल अब तक 50 गांवों से जुड़ नहीं सका है। इसके दोनों ओर रिटेनिंग वॉल और मिट्टी भराई होनी बाकी है। यह कार्य जमीन के विवाद की वजह से लंबित है।
विज्ञापन

काछिन पुरवा और निढुआ-बड़ैछा के बीच पुराना रपटा टूटने से कई गांवों का संपर्क मार्ग प्रभावित हो गया था। नए पुल का निर्माण अप्रैल 2026 में हुआ। इसके बनने के बावजूद रास्ता चालू नहीं हो सका। ग्रामीण राजा लाल, देवी दयाल, बड़कू और कल्लू ने बताया कि पुल तैयार होने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है। संपर्क मार्ग बहाल न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग खंड एक के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण करीब एक करोड़ की लागत से हुआ है। पुल के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल और मिट्टी भराई का काम बाकी है। निढुआ और बड़ैछा के आठ खातेदार किसानों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। किसान मिट्टी डालने का काम नहीं होने दे रहे हैं। विभाग मुआवजा देने के लिए भी तैयार है। राजस्व विभाग और किसानों से बातचीत कर रास्ते का काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें