फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल सीजन-3 का पहला मैच बांबेश्वर ट्रैकर्स ने जीता

विज्ञापन
बीपीएल सीजन-3 के उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों से परिचय लेते हमीरपुर विधायक युवराज सिंह। साथ में डीस - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बीपीएल (बांदा प्रीमियर लीग) सीजन-3 का आगाज शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ। उद्घाटन मैच में बांबेश्वर ट्रैकर्स टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी कालिंजर वारियर्स टीम को 31 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

लीग का समापन नौ जनवरी को ग्रांड फिनाले के साथ होगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीपीएल का उद्घाटन हमीरपुर विधायक युवराज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके बाद उन्होंने बैटिंग भी किया।
उन्हें पहली गेंद डीसीए सचिव वासिफ जमां खां ने फेंकी। इसके बाद बांबेश्वर ट्रैकर्स और कालिंजर वारियर्स टीमों के बीच मैच शुरू हुए। बांबेश्वर ट्रैकर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 177 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मानस त्रिपाठी ने नाबाद 106 रन बनाए। अनिरुद्ध सिंह ने 38 रन की पारी खेली। कालिंजर वारियर्स के गेंदबाज टीम कप्तान प्रबिश सिंह गौतम और राघव मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने आई कालिंजर वारियर्स टीम ने कुल 146 रन बनाए। बल्लेबाज शांतनु सिंह चौहान ने 10 गेंदों पर 25 रनों का स्कोर खड़ा किया। राघव मिश्रा ने 51 रन बनाए। बांबेश्वर ट्रैकर्स के गेंदबाज संजय सिंह व नीरज सिंह ने 2-2 विकेट लिए। अंतत: बांबेश्वर ट्रैकर्स ने 31 रनों से पहला लीग मैच जीत लिया।
मैन ऑफ्र द मैच बांबेश्वर ट्रैकर्स के कप्तान मानस त्रिपाठी को घोषित किया गया। स्कोरर विजय सागर, अंपायर अजय सिंह व नायाब आलम और रेफरी नावेद आफाक रहे। कमेंट्रेटर शिवा अवस्थी, महेश साहिल, अजय यादव, राज गुप्ता, आशुतोष मिश्र गौतम आदि रहे।
उद्घाटन मैच के पूर्व मंच पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बीपीएल संरक्षक विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा शरीक रहे।
वासिफ जमां ने विधायकों और श्री कुशवाहा को गुलदस्ता और बैट भेंट किया। बीपीएल आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सचिव महेश साहिल, विनोद यादव, बीके सिंह उर्फ बड़े भइया, पुष्कर द्विवेदी, सीरजध्वज सिंह, कैलाश मेहरा, प्रो.एमपी सिंह, शिवकुमार गुप्ता, राहुल सिंह गुड्डू, रिटायर्ड एओ सईद अहमद, जितेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें