फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी घटना के विरोध में रक्षाबंधन का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ की बांदा यूनिट ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कहा है कि 17 जून की रात मैनपुरी में प्रजापति समाज के पांच लोगों को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया गया। इनमें बच्चे और महिलाएं भी थीं। मुख्य आरोपी की आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके विरोध में प्रजापति समाज रक्षाबंधन का बहिष्कार करेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा कि मैनपुरी की घटना से पूरे प्रजापति समाज में बहुत रोष है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जातिवादी भेदभाव कर रही है। यह निंदनीय है। पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ हुई घटना में मुख्यमंत्री ने किसी तरह की मदद नहीं की।
आरोपी घूम रहे हैं और बचे परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इसके विरोध 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति, बुंदेलखंड प्रभारी आलोक दत्त, जिलाध्यक्ष सत्यम प्रजापति सहित प्रदेश प्रभारी सुधीर कुमार चक्रवर्ती, शुभम कुमार प्रजापति, संदीप कुमार प्रजापति इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें