फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाउंस चेक तो लौटा दिए, पर रुपये नहीं दिए, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे के तेल गली की निवासी चंद्रकला ने कस्बे के ही रहने वाले जमीन बिचौलिया राकेश के माध्यम से आकाश को पल्हरी गांव स्थित भूखंड पांच लाख 28 हजार रुपये में जुलाई 2023 में बिक्री कराया था। बिक्री के दौरान खरीदार ने पीएनबी शाखा के तीन चेक दिया था। इनमें पहले चेक से दो लाख 86 हजार रुपये 11 जुलाई को प्राप्त कर लिया। उसके बाद शेष धनराशि के दोनों चेक बाउंस हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बाद शिकायत करने पर दलाल राकेश ने दोनों चेक क्रेता आकाश को वापस दिलाते हुए नकद धनराशि दिए जाने की बात कही, लेकिन चेक लेने के बाद शेष धनराशि नही दी गई। उल्टा अभद्रता करने लगे। उसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। तब तत्कालीन कोतवाली प्रभारी के समक्ष आकाश व मुन्ना दलाल ने 42 हजार रुपये देते हुए शेष दो लाख रुपये सितंबर 2024 में देने का आश्वसन देकर लिखित समझौता किया। निर्धारित समय गुजरने के बावजूद शेष धनराशि नही दी। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


दो दिन में दो बाइकें चोरी, रिपोर्ट

नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के रेहूंची गांव निवासी ऋषिराज सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने बुआ के लड़के अमित निवासी पैगम्बरपुर की बाइक लेकर अपने मामा की शादी में कस्बे के एक मैरिज हॉल में आया था। अपनी बाइक को गेट के अंदर खड़ी कर दी। शादी के कार्यक्रम में व्यस्त हो गया जब मैं मामा के घर जाने के लिए बाहर आया तो बाइक गायब थी। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऐसा ही एक मामला इसी मैरिज हॉल से 15 मई को शादी में खाने का काम करने आए पुकारी के शंकर बाजार निवासी कैलाश की बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें