बांदा। हमीरपुर जिला के मदौहा थाना क्षेत्र के नायक पुरवा गांव में होली मिलन से लौट रहे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों के चालकों की मौत हो गई। सिर में चोट आने से दोनों की मौत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
नायक पुरवा निवासी संतोष कुमार (20) अपने साथी लीलाधर (26) के साथ होली मिलकर वापस गांव आ रहे थे। तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार इचौली गांव निवासी रामलाल (55) और ओमप्रकाश (45) ने उन्हें नायक पुरवा के पास टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों के चालक लीलाधर और ओमप्रकाश की मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
उधर, अन्य सडक़ हादसों में अतर्रा निवासी रिंकू पांडेय (35) बुधवार की रात बाइक से गिरकर घायल हो गया। बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव के छंगू (26), परशुराम तालाब निवासी रोहित (22), बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सुरेंद्र (35) व जगराम (25), शहर कोतवाली क्षेत्र के झंझरा गांव निवासी कौशल (21), कमासिन थाना क्षेत्र के सीता (35), शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ला निवासी छोटू (25), शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी छोटा (16), चिल्ला चौराहा निवासी राजू (22), शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कॉलोनी निवासी कृष्ण (19), बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी जगरूप व शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं निवासी सत्यम शुक्ला (14) सडक़ हादसों में गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।